7वां वेतन आयोग : केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में आज आ जाएगी बढ़ी हुई सैलरी, एरियर भी होगा शामिल
सभी विभागों ने कर्मचारियों को उनके वेतनमान के अनुरूप पे-स्लिप दे दी है. यह प्रक्रिया पिछले 20 दिनों में ही पूरी कर ली गई अगस्त महीने के वेतन के साथ ही पूरा एरियर भी मिल जाएगा नई दिल्ली: देश के करीब 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 53 लाख पेंशनधारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों और सरकार द्वारा किए गए बदलावों को बाद बढ़ी हुई सैलरी का इंतजार आखिरकार आज समाप्त हो रहा है. इंटरनेट पर पिछले कुछ दिनों में सातवां वेतन आयोग, उसकी रिपोर्ट, वेतनमान आदि पर खूब सर्च हुआ. 29 जून के मोदी कैबिनेट के रिपोर्ट को कुछ संशोधनों के साथ स्वीकारने के फैसले के बाद से लोगों में इसको लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. सभी केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में आज सातवें वेतन आयोग के हिसाब से बढ़ा हुआ वेतन आज जाएगा. सभी केंद्रीय कर्मचारियों के साथ इससे पहले की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. सभी विभागों ने अपने-अपने कर्मचारियों को उनके वेतनमान के अनुरूप पे-स्लिप दे दी है. यह प्रक्रिया पिछले 20 दिनों में ही पूरी कर ली गई है. जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार कुछ एनोमलीज की शिकायत के ब...